महाराष्ट्र में बीतें कई दिनों से लगातार मराठा आरक्षण को लेकर जगह-जगह आंदोलन हो रहे है। इस बीच आज गुस्साई भीड़ ने बीड के माजलगांव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रकाश सोलंके के घर पर आग लगा दी है। सूत्रों की मानें तो आरक्षण की मांग को लेकर कई प्रदर्शनकारी आत्महत्याएं भी कर चुके है।
हाल ही में 29 अक्टूबर से एक बार फिर आरक्षण की मांग को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे है। इससे पहले 1 सितंबर को ये आंदोलन उग्र हुआ था, जिसके बाद जालना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। जिसके बाद जारांगे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी और सरकार को 40 दिन की मोहलत दी थी। लेकिन अवधि समाप्त होते ही एक बार फिर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए है।
जानें इस आंदोलन के पीछे का कारण..?
दरअसल, मराठा लोग उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है, मराठवाड़ा क्षेत्र महाराष्ट्र का हिस्सा बनने से पहले तत्कालीन हैदराबाद रियासत का हिस्सा था। तब मराठों को कुनबी जाति का माना जाता था और ये OBC में आते थे। हालांकि, जब यह क्षेत्र महाराष्ट्र में शामिल हो गया तो मराठों से कुनबी का दर्जा छीन लिया गया। अब मराठा वापस कुनबी जाति के तहत OBC आरक्षण मांग रहे हैं।