महिला और आरोपी दोनों पहले से शादीशुदा थे, दोनों को यह बात भी पता थी
भोपाल। पति से मनमुटाव के दौरान महिला को मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने मदद करना शुरू कर दी। जल्द ही दोनों के बीच नजदीकी संबंध बन गए। युवक ने महिला को शादी का झांसा दिया तथा उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों जब उसने शादी करने से मना कर दिया तो महिला ने मामले की शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिर तार कर लिया है।
हनुमानगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय महिला शाहजहांनाबाद इलाके की एक मल्टी में अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। सात साल पहले इसी मल्टी में लखन रघुवंशी नाम का युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। बाद में वह हनुमानगंज थानाक्षेत्र के शांति नगर इलाके में रहने के लिए आ गया। मल्टी में आसपास ही रहने के कारण दोनों के बीच पहचान हो गई थी। महिला का पति उसके साथ मारपीट करता था, इसी बात का फायदा उठाते हुए लखन ने महिला से नजदीकी संबंध बना लिए।
महिला जब उस पर भरोसा करने लगी तो लखन ने शादी शादी करने का झांसा दे दिया। उसने कहा वह उससे शादी भी करेगा और उसके बच्चों की देखभाल भी करेगा। इसी दौरान लखन ने अपना घर बदल दिया। मई 2015 में एक दिन जब लखन की पत्नी से मिलने के लिए शांतिनगर पहुंची तो उस लखन घर में अकेला था, सूनेपन का फायदा उठाते हुए लखन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ज्यादती करने के बाद उसने कहा कि वह महिला से कुछ दिनों बाद ही शादी कर लेगा। इस तरह से झांसा देकर वह महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। महिला जब भी शादी करने की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था।
पिछले दिनों महिला ने जब शादी के लिए जोर डाला तो लखन ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इब्राहिमगज इलाके में मसाले की दुकान लगाता है।
The young man, who came close at the time of estrangement with the husband, committed rape, now refused to make a wife.
Pati se anaban ke samay kareeb aae yuvak ne kiyaa duṣkarm, ab patnee banaane se mukara.