66
- विमानों को एडवांस एवियानिक्स, सेंसर और इलेक्ट्रानिक वारफेयर सुइट से लैस किया जाएगा।
- सुखोई विमानों के बेड़े में शामिल काफी विमानों ने 20 साल से अधिक सेवाकाल पूरा कर लिया है।
- पहली खेप में लगभग 84 विमानों को अपग्रेड किया जाएगा।
नई दिल्ली। वायुसेना अपने सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के बेड़े को अपग्रेड करेगी। इसके तहत विमानों को एडवांस एवियानिक्स, सेंसर और इलेक्ट्रानिक वारफेयर सुइट से लैस किया जाएगा। आधुनिकीकरण के बाद सुखोई 30 विमानों को सुपर सुखोई नाम से जाना जाएगा। पहली खेप में लगभग 84 विमानों को अपग्रेड किया जाएगा। सुपर सुखोई कार्यक्रम में विमानों के एयरफ्रेम और इंजन के अलावा सभी कंपोनेंट को शामिल किया गया है। सुखोई विमानों के बेड़े में शामिल काफी विमानों ने 20 साल से अधिक सेवाकाल पूरा कर लिया है। ऐसे में इन विमानों को अपग्रेड किए जाने की जरूरत है, जिससे ये आधुनिक तकनीक और उपकरणों के साथ मौजूदा समय की चुनौतियों का सामना कर सकें।
40 सुखोई ब्रम्होस से लैस
सुखोई विमानों का आधुनिकीकरण भारत में होगा। हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड वायुसेना के साथ मिल कर अपग्रेड कार्यक्रम को लागू करेगी। पहली खेप में करीब 84 विमानों को अपग्रेड किया जाएगा और बाद में करीब 150 सुखोई विमानों को आधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस किया जाएगा।
पहली खेप में 84 सुखोई होंगे अपग्रेड
वायुसेना ने 40 सुखोई विमानों को ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस किया है। इससे सुखोई और भी खतरनाक हो गया है । ब्रम्होस का हवा से लांच किए जाने पर वह 300 किलोमीटर तक लक्ष्य को निशाना बना सकता है।