राहुल के साथ प्रियंका, रावर्ट और रेहान वाड्रा कर रहे कदमताल

Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on linkedin
LinkedIn
Share on pinterest
Pinterest
Share on pocket
Pocket
Share on whatsapp
WhatsApp

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन

खंडवा में टंट्या भील की जन्मस्थली से शुरू हुई यात्रा

78 दिन की यात्रा में पहली बार प्रियंका गांधी भी कर रही पदयात्रा

आज की यात्रा में सचिन पायलट और कन्हैया कुमार भी राहुल के साथ

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज गुरुवार को प्रदेश में दूसरा दिन है। पहले दिन की यात्रा बुरहानपुर के झिरी में संपन्न हुई थी। आज दूसरे दिन की यात्रा सुबह खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई। गोरगांव बुजुर्ग के पास ही आदिवासी जननायक टंट्या भील की जन्मस्थली है। राहुल गांधी टंट्या भील की जन्मस्थली पर पहुंचकर उन्हें नम किया और मंच पर टंट्या भील के वंशजों को बैठाया।

ये भी पढ़ें:  लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए फैलाए जा रहे भारत विरोधी बयान : जगदीप धनखड़

भारत जोड़ो यात्रा में आज राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, उनके पति रावर्ट वाड्रा और बेटा रेहान वाड्रा भी यात्रा में पैदल चल रहे हैं। वहीं राजस्थान कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट और बिहार के कन्हैया कुमार कुमार सहित भारी संख्या में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कांगेस नेता भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।

हिंदी भाषी राज्य में मशक्कत

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में दूसरे दिन भारी भीड़ के साथ चल रही है। करीब दो हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी होने के बाद मप्र पहला हिंदी भाषी राज्य है, जहां यात्रा चल रही है। यहां कांगे्रस को मजबूत बनाने की बड़ी चुनौती है, क्योंकि एक साल बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में लिया हिस्सा

राहुल गांधी टंट्या भील की जन्मस्थली के बाद डूल्हार के गुरुद्वारा में लंच ब्रेक करेंगे। आज यात्रा का रात्रि विश्राम खेरदा में होगा। यात्रा 12 दिन में 6 जिलों को नापती हुई 4 दिसंबर को राजस्थान में एंट्री करेगी।

Priyanka, Robert and Rehan Vadra are keeping pace with Rahul.

raahul ke saath priyanka, raavart aur rehaan vaadra kar rahe kadamataal.

Never miss any important news. Subscribe to our newsletter.

Leave a Reply

Recent News

Related News