Home » प्रियंका गांधी 8 और 9 नवंबर को मालवा और विंध्य में करेंगी पार्टी के लिए प्रचार

प्रियंका गांधी 8 और 9 नवंबर को मालवा और विंध्य में करेंगी पार्टी के लिए प्रचार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खडग़े भी करेंगे चुनावी सभाएं

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार जोर पकडऩे लगा है। आज 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। इसके बाद नाम वापसी के लिए समय निर्धारित किया गया है। नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा और किन-किन दलों के प्रत्याशी और कितने निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर आए और प्रदेश के सभी दस संभागों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर बागी हुए नेताओं और नाराज चल रहे नेताओं को साधने का कार्य किया है।

ये भी पढ़ें:  श्री राम जन्भूमि अयोध्या में तैयार हुआ भव्य अंतरष्ट्रीय हवाई अड्डा, इन आधुनिक सुविधाओं से होगा लैश

अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगें। वहीं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दमोह में चुनावी सभा को संबोधित कर बुंदेलखंड के मतदाताओं को साधने का कार्य किया है।

सांवेर और खातेगांव में होगी प्रियंका की सभा

दमोह की सभा के बाद आठ और नौ नवंबर को प्रियंका गांधी फिर से मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी आठ नवंबर को मालवा और नौ नवंबर को विंध्य में बड़ी चुनावी सभाएं करेंगी। प्रियंका गांधी आठ नवंबर को इंदौर जिले के सांवेर और देवास जिले के खातेगांव में जनसभा को संबोधित करेंगी। अगले दिन नौ नवंबर को विंध्य में बड़ी रैली को संबोधित करेंगी।

ये भी पढ़ें:  आदित्य एल1 की एक और लंबी छलांग, इसरो के सोलर मिशन ने सौर हवाओं का शुरू किया अध्ययन

प्रियंका गांधी का यह छटवां दौरा है। इससे पहले प्रियंका गांधी जबलपुर, ग्वालियर, धार, मंडला और दमोह में जनसभाओं को संबोधित कर चुकी हैं।

Priyanka Gandhi will campaign for the party in Malwa and Vindhya on November 8 and 9.

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd