भोपाल। हमीदिया अस्पताल में इलाज कराने आया कैदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। यह कैदी पुलिस विभाग का पूर्व एएसआई है तथा लोकायुक्त द्वारा ट्रेप होने के बाद जेल में सजा काट रहा था। पुलिस ने आज सुबह उसे दोराहा के पास से दबोच लिया।
कोहेफिजा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीहोर जेल में बंद कैदी 64 वर्षीय विषम सिंह सेंगर को कल इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया था। उसे लीवर का कैंसर हे। सेंगर पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर सीहोर जिले में पदस्थ था। उसे लोकायुक्त ने ट्रैप किया था। इसके बाद उसे साढ़े चार साल की सजा सुनाई गई थी। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लाया गया था।
कल सुबह करीब दस बजे वह पुलिसकर्मी को चकमा देकर अपने बिस्तर से उठकर कहीं चला गया। कैदी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। आज सुबह उसे ग्राम दोराहे के पास से विषम सिंह को दबोच लिया।
Prisoner escaped from Hamidia Hospital by dodging the police.