73
- पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर रामनवमी की बधाई देते हुए कहा रामनवमी के पावन-पुनीत अवसर पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं। उ
- भगवान राम का जीवन हर युग में मानवता के लिए प्रेरणा हैं।
नई दिल्ली । देशभर में आज रामनवमी मनाई जा रही है। रामनवमी का पर्व आज देशभर में पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज ही के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। रामनवमी चैत्र मास के नौवें दिन मनाई जाती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भी लोगों को बधाई दी है।
रामनवमी के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने दी बधाई
राष्ट्रपति मुर्मु ने ट्वीट कर रामनवमी की बधाई दी और कहा कि ‘राम नवमी पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के चरित से त्याग व सेवा का अमूल्य संदेश मिलता है। सभी देशवासी, प्रभु राम के उच्च आदर्शों को आचरण में ढालें और एक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करें, ऐसी मेरी मंगलकामना है।’ उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने और भारत को एक गौरवशाली राष्ट्र बनाने में स्वयं को समर्पित करने का आग्रह किया।