Home » मुकेश अंबानी फिर बने सबसे अमीर भारतीय, अडाणी को पीछे छोड़ा

मुकेश अंबानी फिर बने सबसे अमीर भारतीय, अडाणी को पीछे छोड़ा

कंपनी संचालन और बही-खाते में गड़बड़ी को लेकर चिंता के बीच उद्योगपति गौतम अडाणी के नेटवर्थ में 60 प्रतिशत का नुकसान हुआ है और वह दुनिया के अरबपतियों की सूची में खिसकर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी उनसे आगे निकलते हुए सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। एम 3 एम हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, पिछले साल से अगर तुलना की जाए तो अडाणी को इस वर्ष हर सप्ताह औसतन 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है और कुल मिलाकर उनका नेटवर्थ उच्चतम स्तर से 60 प्रतिशत घट गया है। इसके साथ मार्च के मध्य में उनकी कुल संपत्ति 53 अरब डॉलर रह गयी। रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी को भी इस दौरान नुकसान हुआ। लेकिन इसके बावजूद वह अडाणी को पीछे छोड़ते हुए सबसे धनाढ्य भारतीय बन गए। उनका नेटवर्थ इस दौरान 20 प्रतिशत घटकर 82 अरब डॉलर पर आ गया।

दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची

  • पहले नंबर पर इस समय बर्नार्ड अर्नाल्ट बने हुए हैं. उनकी नेटवर्थ 214 अरब डॉलर है।
  • दूसरे नंबर पर हैं एलन मस्क, जिनकी नेटवर्श 178.3 अरब डॉलर है।
  • तीसरे नंबर पर 126.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस हैं। 
  • चौथे स्थान पर लैरी एलिसन 111.9 अरब डॉलर की संपत्ति है।
  • 108.5 अरब डॉलर के साथ वॉरेन बफे पांचवें नबंर पर हैॆ।
  • 104.5 अरब डॉलर के साथ बिल गेट्स छठे नबंर पर हैं।
  • अमीरों की लिस्ट में सातवें स्थान पर 91.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ कार्लोस स्लिम हेलु हैं।
  • 8वें स्थान पर 85.8 अरब डॉलर के साथ लैरी पेज हैं।
  • 9वें स्थान पर मुकेश अंबानी हैॆ।
  • 10वें स्थान पर गौतम अडानी हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd