Home » पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश को दी करोड़ों की सौगात, जबलपुर में 12 हजार करोड़ के डवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन

पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश को दी करोड़ों की सौगात, जबलपुर में 12 हजार करोड़ के डवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन

बलपुर। प्रधानमंत्री मोदी ने रानी दुर्गावती की जन्म जयंती के अवसर पर जबलपुर में करोड़ो की सौगात दी।रानी दुर्गावती स्मारक और टिकट जारी कर जनमेदनी को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद एक ही दल की सरकार ने देश को लूटने का काम किया है।कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुये मोदी ने कहा कि एक ही परिवार की चरण वंदना की और देश की परवाह नही की गई। चुनावी समर में राजनैतिक दल आरोप प्रत्यारोप लगाने का मौका गंवाना नही चाहते है। मोदी ने महाकौशक्य में मंगल ही मंगल होने की बात पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबो की सरकार है।डबल इंजन सरकार से विकास हुआ है और आगे भी होगा।

ये भी पढ़ें:  युवक की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार, तीन की तलाश

कांग्रेस ने आदिवासियों का सम्मान नही किया।कांग्रेस को कुर्सी के सिवा कुछ दिखता नही है। उनके पास कोई विजन नही है।गरीबो की गाढ़ी कमाई हड़पना उनकी भावना रहती है। कांग्रेस को सता प्रिय है। इनके पास देश के विकास का कोई एजेंटा है तो मंच से सार्वजनिक क्यो नही किया जाता है। भाजपा को गाली देने का काम करते है। मोदी ने कहा मध्यप्रदेश के विकास को रुकने नही दिया जायेगा। मोदी जोर दिया कि गरीबो का पैसा लूटने नही दिया जाएगा और कांग्रेस को तिजोरी भरने नही दी जाएगी। दुर्गावती के लिए सम्मानित क्षण के अंतर्गत मोदी ने कहा कि वे किसी देश की रानी होती तो वहाँ के लोग फुले नही समाते और यहाँ तो कांग्रेस ने कभी रानी दुर्गावती का नाम तक नही लिया।

ये भी पढ़ें:  39 साल बाद भी उस काली रात के नहीं भर सके जख्म..! जानें पीड़ितों के लिए सरकार ने अब तक क्या-क्या उठाए कदम

मोदी ने देश के 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से आदिवासी समाज को बधाई दी। उधर शिवराजसिंह ने कहा कि कांग्रेस ने एक परिवार का महिमा मंडल किया है। मोहन खेड़ा में प्रियंका वाड्रा ने भाजपा पर आरोप लगाया।फिल्मी हस्तियों और विपक्ष पर ईडी की जांच का विरोध करते हुए कहा कि उनके खिलाफ बोलने पर जांच करवाते है। प्रियंका वाड्रा यह तो जानती ही है कि उनके पति पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे है।कांग्रेस उनकी अपनी पार्टी है। उनकी जन्म कुंडली प्रियंका वाड्रा से ज्यादा कौन जानता है। सोनिया और राहुल जमानत पर बाहर है।तब कांग्रेस को अन्य दल पर उंगली बताने से पूर्व दस बार सोचना चाहिए।

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd