कल देर शाम हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक, तोमर, सिंधिया और विजयवर्गीय हुए शामिल
मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 9 साल पूरे होने पर चलाया जा रहा महाअभियान
भोपाल। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर के साथ भाजपा प्रदेश में भाजपा महाजनसंपर्क अभियान शुरू कर है। आज मंगलवार 30 मई से प्रदेश में भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है। इस महाजनसंपर्क अभियान में भाजपा नेतओं से लेकर कार्यकर्ता तक प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, किए गए विकास कार्यों और जनता के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों को बताने घर-घर आज से जाना शुरू कर दिया है।
भोपाल में इा अभियान का औपचारिक उद्घाटन भी हो गया है। इस संबंध में सोमवार देर शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक भी हुई है। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा उपस्थित रहे।
महाजनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता-कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और लोगों को मोदी और शिवराज सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता को बताएंगे। अभियान के तहत 1 जून से लाड़ली बहना योजना की घर-घर संपर्क अभियान के जरिये जानकारी दी जाएगी। योजना का लाभ सभी बहनों को मिले इसकी व्यापक तैयारिया हैं।
राजनीतिक मुद्दों पर भी हुई चर्चा
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस कोर कमेटी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल के अभियान के साथ मंत्रिमंडल में फेरबदल और नए मंत्रियों को शामिल करने के साथ चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा हुई। बैठक करीब दो घंटे तक चली है।
Mahajansampark Abhiyan: From today BJP is going door to door to tell the work of Modi-Shivraj.