Home » लालजी टंडन के बेटे और यूपी में बीजेपी विधायक आशुतोष का ह्रदय गति रुकने से निधन, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

लालजी टंडन के बेटे और यूपी में बीजेपी विधायक आशुतोष का ह्रदय गति रुकने से निधन, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक आशुतोष टंडन गोपाल का आज (गुरुवार) को निधन हो गया। वह काफी लंबी समय से बीमार चल रहे थे। 63 वर्षीय टंडन का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। वर्तमान में वह लखनऊ पूर्वी सीट से बीजेपी के विधायक थे। बीमारी के चलते उन्हें इसी साल जुलाई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें आईसीयू सपोर्ट पर रखा गया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर आशुतोष टंडन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और लखनऊ (पूर्व) के विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शाम को टंडन के घर जाएंगे।

आशुतोष टंडन ने लखनऊ विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की, उसके बाद वह भी अपने पिता की तरह राजनीति में आए। साल 2013 में वह पहली बार विधायक बने। बीजेपी ने उन्हें लखनऊ शहर पूर्वी सीट पर हुए उपचुनाव में चुनावी मैदान में उतारा था, पहले ही चुनाव में उन्हें जीत मिली और वह विधानसभा पहुंच गए। इससे पहले वह 2012 विधानसभा चुनाव में लखनऊ उत्‍तर सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2013 के बाद 2017 में वह लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। जहाँ 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की थी।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd