60
- भाजपा अपने इस संकल्प पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के लिए कई लुभावनी घोषणाएं कर सकती है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। इससे 06 दिन पहले शनिवार को यानी आज भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यह संकल्प पत्र कुछ देर में जारी करेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस के वचन पत्र के जवाब में भाजपा अपने इस संकल्प पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के लिए कई लुभावनी घोषणाएं कर सकती है।
हम जो कहते हैं, वो करते हैं
शनिवार को पार्टी का संकल्प पत्र जारी होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने जो कहा, सो किया। शिवराज ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी हो रहा है। एक समृद्ध, विकसित और जनता के कल्याण का रोड मैप होता है संकल्प पत्र। अभी इस कार्यकाल में हमने संकल्प पत्र के अतिरिक्त ‘लाड़ली बहना’ और ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’ जैसी योजनाएं बनाई हैं। आज जो संकल्प पत्र आएगा, वह मध्यप्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर बहुत आगे ले जाने वाला है। हम ‘जो कहते हैं, वो करते हैं।’