चंद्रयान-3 के सफल हो जाने के बाद सभी को सौर मिशन का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सूर्य के अध्ययन के लिए अपने पहले सौर मिशन आदित्य एल-1 को लांच करने जा रहा है। इसरो की तरफ से आज इस मिशन की लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया गया है।
सौर मिशन को लेकर जानकारी देते इसरों ने ट्वीट कर बताया कि आदित्य एल-1 2 सितंबर को सुबह 11:50 पर श्रीहरिकोटा से शुरू होगा। जहां सतीश धवन स्पेस सेंटर से इस स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी अंतिम चरण में है। जिसके लिए LMVM-3 रॉकेट का उपयोग किया जाएगा। इसे धरती से धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर तैनात किया जाएगा।
बता दें, आदित्य एल-1 सूर्य के अध्ययन के लिए पहली भारतीय अंतरिक्ष आधारित ऑब्जर्वेटरी होगी। इसका काम सूरज पर 24 घंटे नजर रखना होगा। यह वहां होने वाली प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी एकत्रित करेगा तथा पृथ्वी तक पहुंचाएगा। यह इसरो का अब तक का सबसे जटिल मिशन होने वाला है। लेकिन अगर ये मिशन सफल होता है तो अंतरिक्ष की दुनिया में भारत एक बार फिर से इतिहास रच देगा।