Home » पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह का निधन

पांच बार सांसद, दो बार विधायक व मप्र सरकार में मंत्री रहे हैं सिंह

भोपाल। नर्मदापुरम से भारतीय जनता पार्टी के पांच बार सांसद, दो बार विधायक रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। वे कुछ दिन से बीमार चल रहे थे। 83 वर्षीय सरताज सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं, वे मध्यप्रदेश सरकार में भी मंत्री रहे हैं। बताया जाता है कि सरताज सिंह लंबे समय से बीमार थे और राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। भाजपा नेता सरताज सिंह के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण और भाजपा के सांसद, विधायकों और अन्य नेताओं ने श्री सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें:  भूपेश बघेल का प्रधानमंत्री को पत्र, महादेव ऐप समेत ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर की मांग

ज्ञात हो कि विधानसभा का टिकट नहीं मिलने के कारण वर्ष 2018 में सरताज सिंह ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांगेस में शामिल होने के बाद वे कांग्रेस के टिकट पर नर्मदापुरम सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़े, लेकिन वह हार गए थे। चुनाव परिणाम के कुछ दिन बाद ही वे वापस भाजपा में शामिल हो गए थे।

अर्जुन सिंह को चुनाव में दी थी पटखनी

सरताज सिंह अपने जमाने में भाजपा के कद्दावर नेता थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अर्जुन सिंह को भी एक बार चुनाव में पटखनी दे चुके थे। वह पांच बार सांसद, दो बार मंत्री और विधायक रहे। इसके अलावा वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके थे। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार में वन व पीडब्ल्यूडी जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला।

ये भी पढ़ें:  सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बोले- सुरंग हादसे में 41 श्रमिकों को सकुशल निकालना बड़ी उपलब्धि

Former Union Minister and senior BJP leader Sartaj Singh passes away.

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd