प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह वर्ल्ड फूड इंडिया का दूसरा संस्करण है। कार्यक्रम के तहत, पीएम मोदी फूड स्ट्रीट का भी उद्घाटन किया। मालूम हो कि इस कार्यक्रम का आयोजन 3 नवंबर से 5 नवंबर के बीच होगा, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।
80 देशों के मेहमान होंगे शामिल
इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए कई देशों से मेहमान दिल्ली पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, इसमें क्षेत्रीय व्यंजन और शाही खानपान की विरासत को दुनिया के सामने पेश करने की कोशिश होगी। 200 से अधिक शेफ इसमें शामिल होंगे और पारंपरिक भारतीय व्यंजन पेश करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के उद्घाटन पर 1 लाख से अधिक एसएचजी सदस्यों को 380 करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी सहायता के वितरण की प्रक्रिया शुरू की।
आयुष मंत्रालय के मुताबिक आयुष आहार के लिए 6 काउंटर लगाए गए हैं। हर प्रकार के खाने के लिए क्यूआर कोड भी हैं। इस खास कार्यक्रम में 200 से ज्यादा शेफ भाग लेंगे और पारंपरिक भारतीय व्यंजन पेश करेंगे। इसकी शुरुआत साल 2017 में हुई थी, लेकिन उसके बाद कोरोना महामारी के चलते इसका आयोजन नहीं हो सका था।
गौरतलब है, सूचना के अनुसार कार्यक्रम में 80 से अधिक देशों के 1200 से अधिक विदेशी खरीदारों के लिए बायर-सेलर मीट की भी सुविधा दी जाएगी। इस आयोजन में नीदरलैंड भागीदार देश की भूमिकी निभा रहा है, जबकि जापान इस आयोजन का फोकस देश होगा।