बॉलीवुड में मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी लगातार अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘कड़क सिंह’ जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस पोस्टर ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
कड़क सिंह मूवी का पोस्टर पंकज त्रिपाठी ने शेयर किया है
पंकज त्रिपाठी ने कड़क सिंह का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्टर को कैप्शन दिया, ‘कहानियां कई पर सच सिर्फ एक।’ क्या कड़क सिंह झूठ के आगे कि सियाहों को देख पाएगा?’ कड़क सिंह फिल्म के पोस्टर में पंकज त्रिपाठी गंभीर नजर आ रहे हैं। कड़क सिंह का पोस्टर देखने के बाद पता चला कि पंकज त्रिपाठी की फिल्म में कौन सी कहानी दिखाई जाएगी? इस बात पर अब कई लोगों का ध्यान गया है।
कड़क सिंह किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?
पंकज त्रिपाठी की फिल्म कड़क सिंह ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी-5 पर रिलीज होगी। IMDb के मुताबिक, फिल्म ‘कड़क सिंह’ में पंकज त्रिपाठी एके श्रीवास्तव का किरदार निभाएंगे। फिल्म ‘कड़क सिंह’ में पंकज त्रिपाठी, संजना सांघी के साथ पार्वती थिरुवोथु ने काम किया है। इस फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया है.