Home » मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, 18.86 लाख युवा पहली बार करेंगे मतदान

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज, 18.86 लाख युवा पहली बार करेंगे मतदान

भोपाल। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का आज अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में 18 से 19 साल के 18 लाख 86 हजार युवा वोटर पहली बार वोट करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट बनाने काम पूरा हो गया है। बुधवार दोपहर बाद इसका प्रकाशन किया जा रहा है। राजनीतिक दलों को ये सूची दी जाएगी। इससे पहले 2 अगस्त को वोटर लिस्ट का प्रारूप प्रकाशन किया जा चुका है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीट पर कुल 5 करो? 52 लाख वोटर हैं। इनमें पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 85 लाख तो महिलाएं 2 करोड़ 67 लाख हैं। ट्रांसजेंडर वोटर 1 हजार 336 हैं।

ये भी पढ़ें:  संसद के शीतकालीन सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक

अप्रैल से जुलाई के बीच 4.73 लाख नए मतदाता बढ़े हैं। 108 विधानसभा में 1 हजार पुरुष पर महिला मतदाताओं की संख्या 936 है। अब तक जिन मतदाताओं ने नाम नहीं जुड़वाया है, वह इसकी वजह बताकर नाम जुड़वा सकेंगे। जिसे पूरक वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। एक लाख 19 हजार 604 वोटर्स के नाम जोड़े गए हैं। 41 हजार 942 वोटर्स के नाम काटे गए हैं।

महिलाओं ने तेजी से जुड़वाए नाम

भोपाल जिले की सातों विधानसभाओं में 40 दिन चले अभियान में 18 से 19 साल के युवा वोटर्स 25 हजार 140 नए युवा वोटर्स के नाम जोड़े गए। इससे पहले 31 हजार 749 के नाम जोड़े जा चुके हैं। अब ये संख्या 56 हजार 889 हो गई है। भोपाल जिले में अब 20 लाख 86 हजार 231 वोटर्स हो गए हैं जो इस बार मतदान करेंगे। इनमें 10 लाख 74 हजार 376 पुरुष और 10 लाख 11 हजार 681 महिला वोटर्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  पत्नी से विवाद में जहर खाने वाला पारिवारिक कलह से रहता था परेशान

इसके पहले 2018 में हुए चुनाव में 18 लाख 54 हजार 847 मतदाता थे। इस तरह पिछले 5 साल में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 31 हजार 384 बढ़ गई है।

Final publication of voter list today, 18.86 lakh youth will vote for the first time.

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd