मुसलमानों को अपनी जागीर समझती है कांग्रेस
भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. भागवत व प्रधानमंत्री मोदी जी पर की गई टिप्पणी पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहां कि उन्हें तो आज तक यही समझ में नहीं आया कि दिग्गी राजा अपनी वाणी में इतना जहर लाते कहा से है,ऐसा लगता हे कि वह जुबान को आईएसआई से रिचार्ज कराते है।
गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि पता नही क्या कारण हैं कि मुसलमानों की किसी अन्य से निकटता होती है तो कांग्रेस नेता विचलित हो जाते है और अनाप शनाप बोलने लगते हैं।दरअसल कांग्रेस सदैव से ही मुसलमानों को अपना वोट बैंक बनाए रखना चाहती है।कांग्रेस मुसलमानों को वोट बैंक और दिग्विजय सिंह उन्हे अपना जागीर समझते है। जेसे ही मुसलमान किसी और के निकट जाने लगते हे तो उसे सहन नही होता है।
गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि जहा तक श्रध्येय डॉ. भागवत जी की बात है तो वह पहले ही कह चुके है कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है। जब सभी एक है तो फिर कांग्रेस हिंदू मुसलमान क्यों करती हैं। जेसे ही हिंदू ,मुसलमान पास आते है छद्म सेकुलरवादियो का चोला ओढ़े कांग्रेसियों के पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है।
गृह मंत्री ने कहा कि देश कांग्रेस की बांटो और राज करो की नीति को अच्छे से जानता है इसलिए अब हिंदू हो या मुसलमान कांग्रेस नेताओं के बयानों पर ध्यान नहीं देता है।देश एक तरह से कांग्रेस को खारिज कर चुका है।
Digvijay Singh recharges his speech with ISI: Narottam Mishra.
digvijay sinh apanee vaanee ko aaeeesaee se karaate hai richaarj : narottam mishra.