भोपाल। पिपलानी इलाके में बंसल कॉलेज में पढऩे वाले बी फॉर्मा के छात्र ने अपनी पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में आकर फांसी लगा ली। छात्र ने सुसाइड नोट मिलने से डिप्रेशन की बात भी लिखी है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई भरत मीणा के मुताबिक कल्पना नगर निवासी अभिनव सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह (18) बंसल कॉलेज में बी फार्मा का छात्र था। बीती रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की तलाशी में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव में चल रहा है, और इसलिए वह सुसाइड कर रहा है। मृतक मूल रूप से बालाघाट का रहने वाला है, और पुलिस ने उसके परिजनों को फोन पर खबर दी है। आज उनकी मौजूदगी में छात्र का पीएम कराया जाएगा। साथ ही पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी।
मजदूर ने जहर खाकर दी जान
मिसरोद पुलिस ने बताया कि देवेंद्र सिंह पुत्र तोरण 20 ग्राम दीपड़ी, मिसरोद में रहता था। वह अपने परिवार के साथ मजदूरी करता था। बीती रात उसने जहर खा लिया था। तबियत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
B Pharma student hanged herself, depression due to studies…
B.Pharma ki chhatra ne fansi lagakar di jan, Exam ke chalate ḍaipreshan…
Swadesh.in News Portal Bhopal, Bhopal News, MP News, MP Breaking News, Swadesh Bhopal, Swadesh News Paper Bhopal, Swadesh in , CM Shivraj Singh chouhan, Dr Narottam Mishra , Bhopal Breaking News, Swadesh TV , Swadesh News, Swadesh.in