Home » अयोध्या दीपोत्सव 2023: सीएम योगी ने किया भगवान राम का तिलक कर उतारी आरती, 24 लाख दिए जलाकर आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2023: सीएम योगी ने किया भगवान राम का तिलक कर उतारी आरती, 24 लाख दिए जलाकर आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड

वनवास से अयोध्या लौटने पर भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क पहुंचे हैं। वह यहां गुरु वशिष्ठ की भूमिका में नजर आए। इस आयोजन को देखने के लिए रामकथा पार्क में करीब पांच हजार लोग मौजूद हैं. अब से कुछ ही देर में भगवान राम पुष्पक विमान के रूप में हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे।

इस अवसर पर भगवान राम का सीएम और राज्यपाल ने स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल अनंदीबेन पटेल ने राम कथा पार्क में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के किरदार में आए कलाकारों को स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की शुरुआत में संबोधित करते हुए कहा कि जब साल 2017 में दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था। आप सभी का उत्साव देखकर लगता था, जैसे आपका एक ही नारा था। जब मैं मंच पर भाषण देने के लिए आया था। तब आप लोगों के बीच से एक आवाज आई थी, योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो।

ये भी पढ़ें:  वसुंधरा राजे से मिलने पहुंचे करीब 2 दर्जन बीजेपी विधायक, सियासी पारा गरमाया

सबसे ज्यादा दीपक जलाने का नया रिकॉर्ड बनेगा

इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि राम नगरी में एक बार फिर सर्वाधिक दीप जलाने का नया रिकॉर्ड बनेगा। सबसे खास बात यह होगी कि भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान दुनिया के 50 प्रमुख देशों के राजनयिक भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि रोशनी का यह त्योहार सभी को त्रेतायुग की याद दिलाता है। जब भगवान श्री राम लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे। जिस तरह से तब अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत किया था। वही आज यहां की सड़कों पर दिख रहा है. ये अयोध्या पूरे भारत का सौभाग्य है. भारतीय सनातन संस्कृति का यह संदेश पूरे विश्व मंच पर जायेगा।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd