पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष के समय पितरों को समर्पित है। सनातन धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म के अलावा ज्योतिष में भी इस समय को विशेष माना गया है। पितृ पक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होते हैं और अश्विन मास की अमावस्या को समाप्त होते हैं। इस दौरान पितरों की पूजा-अर्चना की जाती है। इस साल पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलेंगे। इस दौरान लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस बार पितृ पक्ष और भी खास है क्योंकि 30 साल बाद पितृ पक्ष पांचवें दिन में सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग एक साथ बन रहे हैं। पितृ पक्ष पर इन 2 शुभ योगों का एक साथ बनना 5 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन जातकों को पितृ पक्ष के दौरान अचानक धन और बड़ी सफलता मिल सकती है। कह सकते हैं कि इन लोगों के लिए अक्टूबर का महीना बहुत शुभ रहेगा।आइए, जानते हैं पितृ पक्ष के पांचवें दिन का शुभ मुहूर्त और पंचांग के बारे मे।
सर्वार्थ सिद्धि योग
यह योग विशेष वारों को पड़ने वाले विशेष नक्षत्रों के योग से बनता है। सोमवार के दिन यदि रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, अनुराधा और श्रवण नक्षत्र हो तो इसका ज्यादा प्रभाव पड़ता है। वहीं, अगर यह योग गुरुवार और शुक्रवार के दिन बनता है तो इस दिन कोई भी तिथि हो, यह योग नष्ट नहीं होता है।पितृ पक्ष के पांचवें दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 06 बजकर 15 मिनट से लेकर संध्याकाल 06 बजकर 04 मिनट तक है।
सिद्धि योग
आपको बता दें कि वार, नक्षत्र और तिथि के बीच संबंध होने पर सिद्धि योग का निर्माण होता है। जैसे अगर सोमवार के दिन नवमी अथवा दशमी तिथि हो और रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, श्रवण और शतभिषा में से कोई नक्षत्र होता है, तो सिद्धि योग बनता है। साथ ही सिद्धि योग काफी शुभ माना जाता है।पितृ पक्ष के पांचवें दिन सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। सिद्धि योग पूजा-पाठ के लिए शुभ होता है। इस दौरान पितरों को तर्पण करने से सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। सिद्धि योग दिन भर है।
5 राशियों के लिए बनेगा शुभ योग
मेष: उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. व्यापार का विस्तार होगा. आपका मुनाफा बढ़ेगा. मित्रों और परिवार का प्यार और साथ मिलेगा। जिससे आप बड़े से बड़े काम भी आसानी से पूरे करते जाएंगे।
मिथुन: मिथुन राशि वालों को अक्टूबर निवेश से लाभ देगा। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. जीवन में सुकून रहेगा।
कर्क: कर्क राशि वाले जातकों को नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी. वाहन या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा होगा. आप इन योजनाओं पर काम करेंगे और सफल होंगे। धन लाभ होगा।
कन्या: कन्या राशि वालों को अक्टूबर महीने में अप्रत्याशित धन मिल सकता है। नौकरी में बदलाव करने के लिए भी यह समय अच्छा है. आपको मनमुताबिक नौकरी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण रहेगा।
कुंभ : कुंभ राशि वालों की पुरानी समस्याएं खत्म होंगी। आपका तनाव दूर होगा। आप बड़ी राहत महसूस करेंगे। आपकी आय बढ़ेगी। आप अच्छा काम करेंगे और तारीफ पाएंगे। लंबे समय बाद जीवन में सुकून महसूस करेंगे।