Home » दिवाली के बाद देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड

दिवाली के बाद देश के इन राज्यों में बारिश की संभावना, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड

देश की राजधानी दिल्ली समेत दिवाली से पहले उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हुई थी। जिस वजह से तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंड देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले हफ्ते में इन राज्यों में बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, कोहरा बढ़ने के साथ सर्दी में बढ़ोतरी हो सकती है।

दरअसल, उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिम विक्षोभ का असर कम पड़ने से बारिश की संभावना कम हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा बढ़ेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। इसमें 1 डिग्री गिरावट दिखेगी। उत्तर प्रदेश के शहरों में ठंड का अहसास हो रहा है। यहां 18 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होगी।

ये भी पढ़ें:  अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए ब्रिटेन ने उठाया अब तक का सबसे बड़ा कदम

इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

आईएमडी की मानें तो, 13 से 16 नवंबर तक कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इसमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र और पुडुचेरी शामिल हैं। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में अभी ठंड के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 दिन बाद गिरावट के संकेत हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd