Home » झगड़े के बाद पत्नी मायके गई, पति ने लगा ली फांसी

झगड़े के बाद पत्नी मायके गई, पति ने लगा ली फांसी

झगड़े के बाद पत्नी मायके गई, पति ने लगा ली फांसी

भोपाल। गांधी नगर थाना इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने कल शाम को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पूर्व उसका पत्नी से विवाद हुआ था। झगड़े के बाद में पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

प्रधान आरक्षक सर्जन सिंह के अनुसार जितेंद्र मेवाड़ा पुत्र देवकरण मेवाड़ा (30) प्रताप वार्ड गांधी नगर के निवासी था। वह महनत मजदूरी का काम करता था। अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ रहता था। जितेंद्र शराब पीने का आदि था। नशे में धुत होकर आए दिन पत्नी से विवाद करता था। कल दोपहर को भी उसका पत्नी से विवाद हुआ था। नाराज होने के बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई।

ये भी पढ़ें:  39 साल बाद भी उस काली रात के नहीं भर सके जख्म..! जानें पीड़ितों के लिए सरकार ने अब तक क्या-क्या उठाए कदम

रोकने का काफी प्रयास करने पर भी पत्नी नहीं रुकी थी। लिहाजा दुखी पति ने शाम को पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्मार्टम के बाद में आज सुबह परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

गुनगा थाना पुलिस ने दो दिन पहले गायब हुए एक युवक का शव खेत पर बने कुएं से बरामद किया है। थाना प्रभारी रमेश राय ने बताया कि अनिल अहिरवार (19) ग्राम हिनौती सड़क का रहने वाला था और मजदूरी करता था। बुधवार को रिश्तेदार में बच्चे के मुंडन का कार्यक्रम था, इसलिए गोट का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में अनिल शामिल हुआ था। नशा ज्यादा होने के कारण वह चल नहीं पा रहा था, इसलिए गोविंद नामक एक युवक रात करीब साढ़े दस उसे बाइक से घर छोडऩे के लिए निकला।

ये भी पढ़ें:  पत्नी से विवाद में जहर खाने वाला पारिवारिक कलह से रहता था परेशान

रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया तो उसने अपने एक दोस्त को फोन लगाया। दोस्त ने पेट्रोल लेकर आने से मना किया तो गोविंद और कमल वहीं खेत पर ही सो गए। गुरुवार सुबह गोविंद की नींद खुली तो अनिल गायब था। उसने उसे फोन लगाया तो उसका फोन पास ही खेत पर पड़ा मिला। उसके बाद गोविंद ने अनिल को फोन लगाया तो उसने उठाया नहीं, इसलिए वह अपने काम में लग गया। कुछ समय बाद अनिल के फ ोन पर उसकी बहन भारती ने कॉल किया तो गोविंद ने बताया कि फोन उसके पास है, लेकिन अनिल कहां गया, इसका पता नहीं है।

ये भी पढ़ें:  आदित्य एल1 की एक और लंबी छलांग, इसरो के सोलर मिशन ने सौर हवाओं का शुरू किया अध्ययन

गोट कार्यक्रम से निकलने के दौरान अनिल नशे की हालत में था, इसलिए परिजनों को उसके कुएं में गिरने की शंका हुई। पानी गहरा होने के कारण अंदर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। शुक्रवार को गांव वाले कांटा लेकर पहुंचे तो अनिल का सिर पानी में दिखा। पुलिस ने शव को बरामद कर जांच शुरु कर दी है।

After a quarrel, the wife went to her maternal home, the husband hanged himself.

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd