Home » लॉन्ड्री केयर का अगला स्तर: एलजी के वॉशटावर की भारत में दमदार शुरुआत

लॉन्ड्री केयर का अगला स्तर: एलजी के वॉशटावर की भारत में दमदार शुरुआत

  • एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज भारत में अपने एलजी वॉशटावर के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की है।
    मुंबई : भारत के प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रैंड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने आज भारत में अपने एलजी वॉशटावर के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की है। यह वॉशटावर एलजी की उस प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है, जो हमारे कपड़े धोने के तरीके को पुनः परिभाषित करने पर आधारित है। यह एक यूनीबॉडी डिज़ाइन की पेशकश करता है, जो भारतीय घरों के लिए कपड़े धोने के अनुभव को पुनः परिभाषित करने का वादा करते हुए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को सहजता से जोड़ता है। एलजी वॉशटावर कॉम्पैक्ट आकार (600 mm x 1655 mm x 660 mm) (चौड़ाई x ऊँचाई x गहराई) में उपलब्ध है। किसी भी स्थान पर आसानी से रखे जाने के लिए उपयुक्त यह वॉशटावर लॉन्ड्री का एक आदर्श समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है। एलजी वॉशटावर एक इनोवेटिव यूनिबॉडी डिज़ाइन को शामिल करता है, जो अत्याधुनिक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के समागम के साथ आता है। यह लॉन्ड्री एप्लायंसेज़ को पुनः परिभाषित करता है, ताकि उपयोगकर्ताओं को कपड़े धोने के शानदार अनुभव प्रदान किए जा सके। इसका सेंटर कंट्रोल पैनल, उपयोगकर्ताओं के लिए आसान पहुँच और नियंत्रण सुनिश्चित करता है। इसकी एर्गोनॉमिक डिज़ाइन सिर्फ स्थान के उपयोग को ही अधिकतम नहीं करती है, बल्कि उस क्षेत्र की सौंदर्य अपील को भी बढ़ाती है, जहाँ इसे रखा गया है। एलजी वॉशटावर हरे / बेज रंग के कॉम्बिनेशन में उपलब्ध है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd