इंदौर। भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान कर्नल सीके नायडू की पुत्री और देश की पहली महिला क्रिकेट कमेंटेटर चंद्रा नायडू का रविवार दोपहर निधन हो गया। चंद्रा नायडू अंग्रेजी की रिटायर्ड प्राध्यापक थी। आपने अपने पिता महान क्रिकेटर सीके नायडू पर पुस्तक भी लिखी थी जिसका शीर्षक अ डॉटर रेमेम्बर्स था।