वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस महामुकाबले में भारत की शानदार शुरुआत रही, लेकिन भारत ने 81 रनों पर ही अपने तीन अहम विकेट गिरा दिए। 178 रन पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। रवींद्र जडेजा 22 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए
इस महामुकाबले में भारत को पहला झटका 30 रन के स्कोर पर लगा। वह पांचवें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। लॉन्ग ऑन पर खड़े एडम जम्पा ने उनका कैच लिया। गिल सात गेंद पर चार रन ही बना सके। जिसके बाद भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह 10वें ओवर के चौथे ओवर में आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर ट्रेविस हेड ने उनका कैच लिया।
जिसके बाद भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। वह 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। अय्यर को कमिंस ने विकेटकीपर जोश इंगलिश के हाथों कैच कराया। वह तीन गेंद पर चार रन ही बना सके। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 29वें ओवर में आउट हो गए। पैट कमिंस ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली ने 63 गेंद पर 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए।