इंडियन प्रीमियर लीग-16 के 16वां मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से हो रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
दिल्ली 19.4 गेंद में 172 रनों में सिमट गई। कप्तान डेविड वॉर्नर 51 और अक्षर पटेल 54 रन बनाएं। बेहरनडॉर्फ और पियूष चावला को 3-3 विकेट मिला जबकि राइली मेरिडिथ को 2 और शौकीन को 1 विकेट मिला।
दोनों टीमों की नजर जीत की शुरुआत करने पर
इस सीजन में दोनों टीमें अभी तक अपना खाता नही खोल पाई हैं। यानी दोनों टीमें की नजरें इस सीजन में अपने अंकों का खाता खोलने पर टिकी होंगी। दिल्ली अभी तक 3 मैच हार चुकी है वहीं मुंबई इंडियंस भी शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
दोंनो टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11…
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, राइली रूसो, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ललित यादव, एनरिक नॉर्त्या, मुकेश कुमार और खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, ईशांत शर्मा।
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ, अरशद खान, ऋतिक शौकीन और पीयूष चावला।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, संदीप वॉरियर।