Home » अक्टूबर में हो रही खगोलीय घटनाएं, शुरुआती तीन दिनों में तीन ग्रह बदल रहे अपनी चाल, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

अक्टूबर में हो रही खगोलीय घटनाएं, शुरुआती तीन दिनों में तीन ग्रह बदल रहे अपनी चाल, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

खगोलीय घटनाओं की दृष्टि से देखा जाये तो अक्टूबर का महीना विशेष कहा जाएगा। इस महीने पांच ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। महीने के शुरुआती तीन दिनों में तीन ग्रहों ने राशि बदली है। इनमें बुध,शुक्र और मीन ग्रह हैं, तो महीने के दूसरे पखवाड़े में भी दो ग्रह राशि बदलने जा रहे हैं। ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। इसमें किसी के लिए उत्तम तो किसी के लिए मध्यम फलदायी होगा। वर्तमान में कन्या राशि में हैं। आगमी 18 अक्टूबर बुधवार को तुला राशि में प्रवेश मिलेगा।

सूर्य देवता हर तीस दिनों में राशि बदलते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो उन्हें आपार सफलता प्राप्त होती है। सफलता के साथ-साथ सूर्य आपको सम्मान देते है।

ये भी पढ़ें:  श्री राम जन्भूमि अयोध्या में तैयार हुआ भव्य अंतरष्ट्रीय हवाई अड्डा, इन आधुनिक सुविधाओं से होगा लैश

राशियों पर असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इसका असर विभिन्न राशियों पर पड़ेगा। इन राशियों के लिए लाभदायक रहेगा यह परिवर्तन।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को इस गोचर का शुभ फल मिलेगा। जो लोग संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं उन लोगों की इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। जो लोग नौकरी के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं उनको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस राशि के स्वामी बुध हैं। सूर्य और बुध की ये युति लाभकारी साबित होगी।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों को सूर्य गोचर से अत्यंत लाभ होने की संभावना है। इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा और सूर्य की युति काफी अच्छा फल देती है। अगर शुभ भाव में हो तो आपको सरकारी नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  श्री राम जन्भूमि अयोध्या में तैयार हुआ भव्य अंतरष्ट्रीय हवाई अड्डा, इन आधुनिक सुविधाओं से होगा लैश

सिंह राशि : इस राशि के स्वामी सूर्य ही हैं। सूर्य का गोचर नौंकरी तथा परिवार दोनों ही दृष्टियों से श्रेष्ठ रहेगा।

मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शानदार साबित होगा। इस दौरान जातकों को परिवार का सुख मिलेगा। आपसी मनमुटाव की समस्या खत्म होगी तथा मेलजोल बढ़ेगा।

राहु 30 को बदलेंगे चाल

राहु आगामी 30 अक्टूबर को मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। राहु और केतु को मायावी ग्रह माना गया है। राहु और केतु दो ऐसे ग्रह हैं जो हमेशा उल्टी चाल चलते हैं। राहु अपनी चाल हर 18 महीने में एक बार बदलता है। राहु के मीन राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों की मुश्किलें कम होती नजर आएगी

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd