भोपाल। श्री गुरुदेव सेवा मंडल, दत्त मंदिर, अरेरा कॉलोनी, भोपाल में 1 से 09 दिसंबर तक 45 वां श्री दत्त जयंती महोत्सव उत्साह मनाया जाएगा। इस दौरान पूरे सप्ताह प्रतिदिन प्रात: 08 बजे से गुरुचरित्र का वाचन होगा। इसके साथ ही कीर्तनकार मकरंद बुआ करमबेलकर, पुणे द्वारा सायंकाल प्रतिदिन 6.30 बजे से कीर्तन की प्रस्तुति होगी। इस दौरान कुछ प्रतियोगिताआें का आयोजन भी होगा जिसमें 1 दिसम्बर को एकल गीत भक्ति गायन प्रतियोगिता।
2 दिसम्बर को व्यंजन प्रतियोगिता, कलश सज्जा, दीप प्रतियोगिता, रांगोली प्रतियोगिता होगी। 3 दिसम्बर को भजन प्रस्तुति। 4 दिसंबर को पुरस्कार, छात्रवृत्ति व अनुदान वितरण। 5 दिसम्बर को विभिन्न भजन मंडल द्वारा भजन गायन इसके बाद 6 दिसम्बर को आजीवन सदस्यों का अमृत महोत्सव व सम्मान समारोह। 7 दिसम्बर को श्री दत्तजन्म कीर्तन। 8दिसम्बर को गोपालकाला।
9 दिसम्बर को श्री सत्यनारायण पूजन, श्री दत्त पालकी इसके बाद दोपहर 12 बजे महाआरती इसके बाद भंडारा, प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंडल की अध्यक्ष रोहिणी शिंगवेकर, रविन्द्र गोरे ने सभी भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का निवेदन किया है।