राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को देश के तीन राज्यों के 7 ठिकानों पर छापेमारी कार्यवाई की है। गजवा-ए-हिंद नाम के संगठन से जुड़े तीन राज्यों के ठिकानों पर एनआईए ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ये तीन राज्य महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग ठिकानों पर इस संगठन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बता दें कि गजवा-ए-हिंद संगठन पर आतंकी संगठन अल कायदा के साथ मिलकर काम करने का आरोप है।
इन शहरों में हुई कार्यवाई
बता दें कि गजवा-ए-हिंद संगठन से जुड़े तीन राज्यों के 7 ठिकानों पर एनआइए ने सुबह 4 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया था। गुजरात और नागपुर के तीन तीन ठिकानों पर तो वहीं ग्वालियर में स्थान पर छापा मारा है।
क्या है गजवा-ए-हिंद…
गौरतलब है कि इस्लाम में गजवा-ए-हिंद का अर्थ सामान्य तौर पर पहले काफ़िरों को जीतने के लिए किए गए युद्ध के लिए किया जाता था। यानी सीधे तौर पर युद्ध को गजवा भी कहा जाता है। वहीं काफिरों के खिलाफ जीते गए युद्ध में विजयी को गाज़ी कहा जाता है। जब इस्लाम को भारत वर्ष में फैलाने को कोशिश की गई थी, तब इसके लिए गजवा-ए-हिंद शब्द का प्रयोग किया गया था।