आरोप है कि पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी की ओर से भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की गई। इस नाव पर चालक दल के आठ सदस्य मौजूद थे।
नई दिल्ली, भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्री सीमा पर फिर तनाव की खबर सामने आई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार देर रात भारतीय मछुआरों की नाव(अल किरमानी) को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के साथ जुड़ी समुद्री सीमा पर इस नाव को पकड़ा गया। इस नाव पर चालक दल के आठ सदस्य मौजूद थे। वहीं आरोप है कि पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी की ओर से भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की गई।
Post Views:
38