आज सुबह से कायस्थ समाज कर रहा कलम दवात की पूजा
कई स्थानों पर आज भी हो रही गोवर्धन की पूजा
भोपाल। आज देश, प्रदेशभर के साथ राजधानी भोपाल में ही पूरे हर्षोल्ला के साथ भाई दूज, यम द्वितीया मनाई जा रही है। कायस्थ समाज सुबह से ही कलम-दवात की पूजा-अर्चना के साथ ही लेखन कार्य शुरू कर रहे हैं। वहीं भाई दूज का पर्व भी घरों के साथ मंदिरों में भी मनाया जा रहा। बहनें अपने भाई की पूजा कर उनके यश, कीर्ति को बढ़ाने की कामना कर रही हैं। जानकार के अनुसार राजा किशन राम पार्वती बाई न्यास एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (मध्य भारत), जिला इकाई भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में कार्तिक मास, शुक्ल-पक्ष की यम द्वितीया पूजन गुरुवार 27 अगस्त को शाम 6 बजे भोपाल के नेवरी-मनकामेश्वर महादेव स्थित चित्रगुप्त धाम में होगी।
इस अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्यदेव देव भगवान चित्रगुप्त का अभिषेक, सामूहिक आरती, एवं कलम-दवात का पूजन कर छप्पन-भोग प्रसाद अर्पित कर प्रसाद एवं कलम का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, सचिव डीके सक्सेना, कोषाध्यक्ष अनिल रॉय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव नीलू, शीला-ज्ञान भटनागर, सीजेपी ब्यौहार, महेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहेंगे।
गुफा मंदिर में गोवर्धन पूजन महोत्सव आज
शहर के प्रमुख धार्मिक आस्था का केन्द्र श्री रामानंदाश्रम गुफा मंदिर धाम श्री श्री 1008 मंहत श्री रामप्रवेश दास जी महाराज के सान्निध्य में पंच दिवसीय दीपावली पर्व के अन्तर्गत गोवर्धन पूजन, अन्नकूट छप्पन भोग का महोत्सव गुरुवार 27 अक्टूबर को शाम 6 बजे से होगा। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा जो देर रात तक चलेगा।
Bhai Dooj and Yama II being celebrated with devotion.
shraddha bhakti ke saath manaee ja rahee, bhaee dooj aur yam dviteey.