खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ सुरक्षा कानून (NSA) लगा दिया गया है। यह बात पंजाब सरकार ने हाई कोर्ट को बताते हुए कहा है। इससे पहले पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को अमृतपाल सिंह मामले में फटकार लगाई। इस बीच अमृतपाल सिंह से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह टोल प्लाजा पर कार की अगली सीट पर दिखाई दे रहा है। सिंह को एक टोल बूथ से सामने आई सुरक्षा फुटेज में कार में देखा जा सकता है। अमृतपाल के जिस ब्रेजा कार में फरार होने का शक है वो कार भी पुलिस ने शाहकोट के मनप्रीत मन्ना के घर से बरामद कर ली है, इस कार से पुलिस को बंदूक कारतूस और वॉकीटॉकी सेट भी मिला है।
पंजाब पुलिस ने कहा जनता का मिल रहा सहयोग
पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था ठीक है, जनता का सहयोग मिल रहा है। ब्रेजा कार भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि पंजाब मुख्यमंत्री ने इसके पहले ही कहा दिया कि किसी को छोडेंगे नहीं।
हाईकोर्ट ने ऑपरेशन अमृतपाल सफल न होने पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि पंजाब पुलिस के 80 हजार जवान क्या कर रहे हैं? अब तक अमृतपाल सिंह फरार है। ये पंजाब पुलिस की खुफिया की भी नाकामी है। इसका मतलब खुफिया तंत्र पूरी तरह से फेल है।
बता दे कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार है, बता दें कि उनके गांव में भारी पुलिस बल लगाई गई थी। अमृतपाल वारिस पंजाब दे का प्रमुख हैं। फिलहाल पंजाब पुलिस औऱ अमृतपाल और समर्थकों के खिलाफ एक्शन में है। खबर लिखने तक खालिस्तान समर्थक सिंह के 100 से एधिक साथी पकड़े जा चुके हैं। वहीं अभी अमृतपाल की खोज की जा रही है।