उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 वर्षीय किशोरी से रेप की घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। जिसके बाद आज प्रदेश सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी भरत सोनी के घर को बुधवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम ने कुछ ही सेकंड में पूरे घर को तोड़ दिया।
आरोपी के परिवार ने नानाखेड़ा क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर बनाया था। इसमें आरोपी अपने माता-पिता और भाई-भाभी के साथ रह रहा था। उज्जैन नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में घर को गिराया। घर गिराने से पहले आरोपी के परिजनों ने जगह खाली कर दी थी। वहीँ नगर निगम द्वारा चलाये मकान तोड़ने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
आपको बता दें कि महाकाल थाना क्षेत्र में 25 सितंबर को 15 वर्षीय किशोरी बदहवास हालत में भटकती मिली थी। वह 8 किलोमीटर तक अर्धनग्न हालत में चली थी। पुलिस ने 700 CCTV फुटेज की मदद से रेप आरोपी ऑटो चालक भरत सोनी को गिरफ्तार किया।