मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है। इसी के साथ राजनीति हलचल शुरु हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपने अपने स्तर से इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष को भी बदल दिया है। सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल अब प्रदेश की नए अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। इसके पहले पंकज प्रदेश के अध्यक्ष थे। एमपी के अलावा राजस्थान में भी प्रदेशाध्यक्ष बदला गया है। अब यहां के नवीन अध्यक्ष नवीन पॉलीवाल नियुक्त हुए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने महापौर रानी अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।
कौन हैं रानी अग्रवाल
43 वर्षीय रानी अग्रवाल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सिंगरौली से महापौर है। पिछले नगरीय निकाय चुनाव में रानी अग्रवाल ने बीजेपी प्रत्याशी को महापौर चुनाव हराया। अग्रवाल 2018 में आप की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी है। उस समय काफी कम वोट से हार गई थी। रानी अग्रवाल मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है। 12वीं तक पढ़ी अग्रवाल का लकड़ी का कारोबार है। वह लंबे समय से समाज समाज सेवा से जुड़ी रही। वह इससे पहले बीजेपी से भी जुड़ी रही। वह उनका सियासी सफर सरपंच से शुरू हुआ। जो जिला पंचायत सदस्य होते हुए सिंगरौली मेयर की सीट तक पहुंचा।
सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप
हाल में ही 14 मार्च को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर चुनावी शंखनाद किया है। इस सम्मेलन में दिल्ली सीएम केजरीवाल के साथ पंजाब सीएम मान भी भोपाल आए थे। इस दौरान केजरीवाल ने घोषणा की थी कि आप पार्टी मप्र की सभी 230 सीटों पर विधानसभा प्रत्याशी उतारेगी।