Home » विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, भोपाल और इंदौर के पुलिस आयुक्त बदले

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, भोपाल और इंदौर के पुलिस आयुक्त बदले

भोपाल। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना शुरू हो गई है।जिन अधिकारियों को एक स्थान पर तीन वर्ष हो गए हैं, और जो गृह जिले में पदस्थ हैं उन्हें भी चुनाव से पहले बदला जाना है। गुरुवार को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले इसी के मद्देनजर होना माना जा रहा है। राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए भोपाल और इंदौर के पुलिस आयुक्त के साथ नर्मदापुरम, सागर, चंबल रेंज में नए आईजी पदस्थ किए हैं। इंदौर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा भोपाल के नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। वहीं भोपाल के पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर को इंदौर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। मिश्रा का चुनाव से पहले इंदौर में तीन साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, वहीं देऊस्कर का भोपाल गृह जिला होने के कारण बदला गया है। भोपाल आईजी इदशाद वली अब नर्मदापुरम के आईजी होंगे, वहीं सुशांत सक्सेना को चंबल और प्रदीप वर्मा को सागर जोन का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। भोपाल में एसपी रह चुके अभय सिंह को भोपाल ग्रामीण का नया पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। राजेश चावला को पदोन्नत कर एडीजी अभियोजन बनाए जाने के बाद से चंबल रेंज आईजी का पद रिक्त था।

ये भी पढ़ें:  पत्नी से विवाद में जहर खाने वाला पारिवारिक कलह से रहता था परेशान

नाम अधिकारी        वर्तमान पदस्थापना                नवीन पदस्थापना

योगेश मुदगल         एडीजी पीएचक्यू      एडीजी तकनीकी सेवाएं

जी अखेतो सेमा      एडीजी एसआईएसएफ             एडीजी, जेल

अनिल कुमार          एडीजी, योजना       एडीजी, एसआईएसएफ

मकरंद देऊस्कर     पुलिस आयुक्त, भोपाल            पुलिस आयुक्त, इंदौर

विवेक शर्मा             एडीजी प्रशासन-2   एडीजी योजना

दीपिका सूरी           आईजी नर्मदापुरम   आइजी प्रशासन

प्रमोद वर्मा              आईजी सीआईजी    आईजी सागर

अभय सिंह               आईजी गुप्तवार्ता      आईजी भोपाल (देहात)

हरिनारायण चारी मिश्र            पुलिस आयुक्त, इंदौर               पुलिस आयुक्त, भोपाल

अनुराग    आईजी, सागर         आईजी गुप्तवार्ता

इरशाद वली            आईजी, भोपाल (देहात)           आईजी, नर्मदापुरम

सुशांत कुमार सक्सेना           आईजी, रतलाम रेंज                आईजी, चंबल जोन

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd