भोपाल। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में माँ ने अपने साथ तीन बेटियों को लेकर कुँए में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया हैं। महिला की तीन थी जिनकी उम्र 5 वर्ष,3 वर्ष और एक बच्ची 8 महीने की बताया जा रहा हैं। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद घटना स्थान पर पहुंचकर महिला सहित बच्चियों के शॉ को बाहर निकला गया हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया हैं।
मामला जतारा थाना क्षेत्र के मुहारा गांव का बताया जा रहा हैं। मंगलवार को काशीराम कुशवाह की पत्नी रामदेवी ( 25 ) अपनी तीन बेटियों के साथ गुम हो गई। इसके बाद परिजन रातभर उनकी तलाश भी जुटे रहे इसके बाद भी महिला की जानकारी नहीं मिली। लेकिन अगली सुबह होते ही कुँए के अंदर चारों के शव पानी में तैरते दिखाई दिए। इसके बाद तत्काल जतारा थाना पुलिस को कुँए में शव होने की जनकारी दी गई। पुलिस ने कुँए से शव को बाहर निकला पोस्ट मार्डम के लिए भेजवाया हैं।