राजधानी स्थित विक्रमादित्य कालेज के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों द्वारा वर्धमान यान्र्स मण्डीदीप का औद्योगिक भ्रमण किया। संस्था से 30 चयनित विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण में कारखाना की कार्यप्रणाली को जानने का मौका मिला। छात्रों को बीना जॉर्ज अधिकारी, अब्राहम थामस, वरिष्ठ प्रबंधक एवं धनंजय कुमार ने सम्पूर्ण कारखाना की कार्यप्रणाली को समझाते हुए उनके उत्सुकतापूर्ण सवालों के जवाब दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमारी कंपनी में धागे का निर्माण किया जाता है, जिसका उपयोग अनेक प्रकार के कपड़ा उद्योग में किया जाता है। सबसे पहले तो कम्पनी देश के विभिन्न प्रांतों से एवं विदेशों से कच्चा (कपास) माल का आयात करता है, जिसे 60 डिग्री सेल्सियस में गर्म कर 3 अलग-अलग प्रकार के धागे का निर्माण किया जाता है। धागे को कलर एवं फि नीशिंग करने के लिए एवं मार्केटिंग के लिए अलग-अलग प्रांत एवं देशों में निर्यात किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को कम्पनी में कर्मचारी के रूप में कार्य करने के लिए क्या योग्यताऐं होती है, उसकी जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक मनोज बन्छौरिया, प्राध्यापिका अलका शर्मा, सीमा रघुवंशी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
62