जुलाई 2021 में मजदूरी करने भोपाल आई थी महिला, आरोपी भी मजदूर
भोपाल। सिवनी से बीते वर्ष जुलाई में मजदूरी करने भोपाल आई एक महिला को अपहरण कर एक परिचित नागपुर ले गया और वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई महीने नागपुर में रखने के बाद उसे लेकर छिंदवाड़ा पहुंचा और वहां उसे साथ रखकर शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ दिन पहले छिंदवाड़ा में महिला को उसका भतीजा मिला तो महिला ने पूरा दुखड़ा सुनाया। इसके बाद महिला का भतीजा उसे लेकर घर पहुंचा। इसके बाद सिवनी जिले में थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। सिवनी पुलिस ने जीरो पर कायमी करने के बाद डायरी भोपाल भेज दी। शाहपुरा पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
शाहपुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय महिला मूलत: सिवनी जिले के एक गांव की रहने वाली है तथा मजदूरी करती है। पिछले साल जुलाई के महीने में वह मजदूरी करने के लिए भोपाल आई थी। वह यहां पर बावडिय़ा कला के पास झुग्गी बस्ती में रहती थी तथा एक निर्माणाधीन मकान में काम करती है। इसी साइट पर धर्मेन्द चंद्रवंशी नाम का युवक भी करता था वह भी उसी गांव की रहने वाला था जिस गांव की महिला की थी। साथ में काम करने के दौरान दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई।
पिछले साल जुलाई के महीने में वह महिला को छोला मंदिर इलाके में लेकर गया था। यहा पर उसने महिला को एक कमरे में बंधक बनाकर रख लिया। अगले दिन आकर उसने महिला के साथ मारपीट की। पिटाई करने के बाद उसने महिला के साथ रेप किया। करीब तीन महीने तक वह महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद वह महिला को नागपुर लेकर गया, यहां पर भी एक कमरे में बंद करने के बाद उसने महिला का शारीरिक शोषण किया। नागपुर के बाद वह महिला को छिंदवाड़ा लेकर पहुंचा। यहां पर भी उसने महिला का शारीरिक शोषण करना जारी रखा। महिला जब भी अपने बच्चों व पति से मिलने की बात कहती थी तो धर्मेन्द्र उसके साथ मारपीट करता व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करता था।
छिंदवाड़ा में महिला के भतीजे ने उसे देख लिया तथा धर्मेन्द्र के चंगुल से मुक्त कराया। घर जाकर महिला ने पति व अन्य परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद सिवनी के महिला थाने में जाकर मामले की शिकायत कर दी। सिवनी पुलिस ने जीरों पर कायम करने के बाद डायरी भोपाल भेज दी। चूंकि महिला शाहपुरा थानाक्षेत्र से लापता हुई थी।
Seoni’s woman abducted from Bhopal, kept in Nagpur and Chhindwara raped throughout the year.
sivanee kee mahila ka bhopaal se apaharan, naagapur aur chhindavaada mein rakhakar saal bhar dushkarm.
Swadesh.in News Portal Bhopal, Bhopal News, MP News, MP Breaking News, Swadesh Bhopal, Swadesh News Paper Bhopal, Swadesh in , CM Shivraj Singh chouhan, Dr Narottam Mishra , Bhopal Breaking News, Swadesh TV , Swadesh News, Swadesh.in