शनिवार को राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में जनअभियान परिषद के प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के मेंटर्स एवं स्वैच्छिक संगठनों के सदस्यों के राज्य स्तरीय महाकुंभ आयोजित किया गया। इस महाकुंभ में प्रदेश के सभी विभागों द्वारा कराए जाने वाले कार्यों, योजनाओं के प्रचार-प्रसार और सर्वे का जिम्मा जन अभियान परिषद को देने की बड़ी घोषणा की गई है। महाकुंभ को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि तीन चीजें तय कर रहे हैं। पहला- प्रदेश के सभी शासकीय विभागों की योजनाओं में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जन अभियान परिषद को नोडल एजेंसी नियुक्त किया है। दूसरा- प्रदेश में कार्यरत सभी एनजीओ को मध्यप्रदेश जन अभियान के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराना और एक्टिविटीज को अपलोड करना जरूरी कर दिया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही तय हो। तीसरा- शासन के हर विभाग द्वारा कराई जाने वाली योजनाओं का प्रचार, प्रसार, सर्वे, जन भागीदारी के काम भी जन अभियान परिषद को सौंपे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक जमाना था, जब प्रदेश अंधेरे का घर था, स?कों पर गड्?ढे थे। आज शानदार स?कों का निर्माण बीजेपी सरकार ने कराया है। बिजली, पानी, सिंचाई का जाल बिछाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे ब? रहा है। वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। अब तो पाकिस्तान वाले भी कहते हैं कि या अल्लाह हमारे पास भी मोदी हो जाता।
लाडली बहना योजना की जानकारी दी
मुख्यमंत्री जन अभियान परिषद के कार्यक्रम में लाडली योजना बहना की जानकारी देते हुए कहा कि मैं पूरे प्रदेश की बहनों को वचन देता हूं कि जान भले ही चली जाए, तुम्हारे विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। खंडित नहीं होने दूंगा। लाडली बहना के आवेदन हम भरवाएंगे। न तो आय की जरूरत है, न मूल निवास की जरूरत है। बहन अगर कह देगी कि आमदनी 2.50 लाख से कम है, तो हम मान लेंगे। आवेदन के लिए अगर दूसरे गांव जाना प?ता है, तो गाड़ी की व्यवस्था करवाएंगे। 25 मार्च से 30 अप्रैल तक फॉर्म भरे जाएंगे। 10 जून से पैसा आना शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से जन अभियान परिषद से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। महाकुंभ में जन अभियान परिषद के उद्देश्यों और कार्यों की सूचना के लिए शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई है।
जन परिषद अभियान को बनाया नोडल एजेंसी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, तीन चीजें तय कर रहे हैं। पहला- प्रदेश के सभी शासकीय विभागों की योजनाओं में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जन अभियान परिषद को नोडल एजेंसी नियुक्त किया है। दूसरा- मध्यप्रदेश में कार्यरत सभी एनजीओ को मध्यप्रदेश जन अभियान के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराना और एक्टिविटीज को अपलोड करना जरूरी कर दिया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही तय हो। तीसरा- शासन के हर विभाग द्वारा कराई जाने वाली योजनाओं का प्रचार, प्रसार, सर्वे, जन भागीदारी के काम भी जन अभियान परिषद को सौंपे जाएंगे।