Home » भाजपा किसान मोर्चा ने 622 मंडलों में आयोजित किए प्राकृतिक खेती व श्री अन्न को लेकर कार्यक्रम

भाजपा किसान मोर्चा ने 622 मंडलों में आयोजित किए प्राकृतिक खेती व श्री अन्न को लेकर कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्राकृतिक खेती और श्री अन्न को लेकर प्रदेश भर में आयोजन किए जा रहे हैं। सोमवार को भोपाल के मिसरोद और नर्मदापुम् में आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी भी शामिल हुए हैं। नदियों के किनारे में प्राकृतिक कृषि, शहरी क्षेत्रों में श्री अन्न को लेकर जनजागरण पदयात्रा तथा प्राकृतिक कृषि हेतु जन-जागरण किया। जिसमें प्रदेश के मंडल स्तर पर 622 स्थानां पर एवं ग्राम में नदियों के किनारे 112 स्थानों पर कार्यक्रम किए गए। श्री अन्न को लेकर शहरी क्षेत्रों में 31 स्थानों पर कार्यक्रम किए गए।

ये भी पढ़ें:  अटकलों के बीच शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले- मैं मुख्यमंत्री का दावेदार नहीं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक कृषि एवं श्री अन्न को लेकर प्रदेश में मंडल स्तर पर किसान पदयात्रा, किसान सम्मेलन, ग्राम चौपाल और जनजागरण आदि के कार्यक्रम आयोजित किए।  खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निरंतर प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में खरीफ की फसल में दो पानी नहीं दे पाते थे, लेकिन भाजपा नीत सरकार की नीति का परिणाम है कि आज ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल में 5-5 पानी तक हम दे पा रहे हैं। किसान अपनी फसल के उपार्जन हेतु घंटों मंडियों में लाइन लगाकर अनाज बेच पाता था, किंतु आज किसानों के खेत के आसपास उपार्जन केन्द्र देने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानी को लाभ का धंधा बनाया है।

ये भी पढ़ें:  अटकलों के बीच शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, बोले- मैं मुख्यमंत्री का दावेदार नहीं

प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी जमीन की उपज क्षमता

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि अत्यधिक रसायनों के उपयोग से आज कृषि योग्य भूमि अत्यधिक कड़क हो गयी है और उस पर फसल उगाना कठिन हो गया है। ऐसे में प्राकृतिक कृषि ही स्थायी समाधान है। इससे जमीन की उपजाऊ क्षमता बढ़ेगी और कृषि की लागत घटेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी किसानों की है। किसान के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संकल्पित हैं।

बेमौसम बारिश से फसलें खराब हुईं

चौधरी ने कहा कि वर्तमान में बेमौसम और ओला वृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। सरकार निरंतर सर्वे करवा रही है। किसानों को जल्दी ही राहत राशि एवं बीमा की राशि भी दी जायेगी।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd