भोपाल। अयोध्या नगर में रहने वाले एक युवक ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पिता ट्रेवल्स का कार्य करते हैं, वर्तमान में वे जयपुर में हैं, देर रात तक भोपाल पहुंचेंगे। कमरा अंदर से बंद था, सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मोबाइल में भी पुलिस को ऐसा कोई मैसेज या वीडियो नहीं मिला, जिससे प्रेम-प्रसंग, डिप्रेशन का पता चल सके। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। अयोध्या नगर थाना पुलिस के अनुसार संभव पाठक पिता स्वतंत्र पाठक (19) अयोध्या एक्सटेंशन, सी-सेक्टर में रहता था।
वह कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहता था। कुछ महीनों से वह अपने खर्च के लिए प्राइवेट काम भी करने लगा था। उसकी मां का बहुत पहले निधन हो चुका है। मां की मौत के बाद परिजनों ने उसे बहुत लाड़-प्यार दिया, जिस कारण वह मनमर्जी का हो गया था। वह अपने मन की ही करता था, परिजनों की बात कम मानता था। दो दिन पहले पिता वाहन लेकर अजमेर और जयपुर गए हुए हैं। मृतक संभव के दादा बिदुरजी पाठक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद संभव अपने कमरे में सोने चला गया था।
रात चार बजे के बाद उनकी नींद खुली तो देखा कि संभव अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस बुलाई गई। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके पिता रास्ते में हैं, वे देर शाम तक भोपाल पहुंच रहे हैं।
After the death of the mother, the young man had started doing arbitrariness, died by hanging.
Man ki maut ke baad manamarji karane laga tha yuvak, fansi lagakar di jan.
Swadesh.in News Portal Bhopal, Bhopal News, MP News, MP Breaking News, Swadesh Bhopal, Swadesh News Paper Bhopal, Swadesh in , CM Shivraj Singh chouhan, Dr Narottam Mishra , Bhopal Breaking News, Swadesh TV , Swadesh News, Swadesh.in