Home » विधानसभा चुनाव: भाजपा आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तय करेगी 94 प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव: भाजपा आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तय करेगी 94 प्रत्याशी

कांग्रेस से आए सिद्धार्थ तिवारी, आईएएस राजीव शर्मा भी टिकट की दौड़ में शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शुक्रवार को दिल्ली में होने जा रही है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी प्रदेश में शेष बचे 94 प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दे सकती है। कांगे्रस पार्टी ने बीती रात 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिया है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, वह है बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट। आमला से डिप्टी कलेक्टर पद से इस्तीफा देने वाली निशा बांगरे को कांग्रेस पार्टी टिकट देना चाहती है, लेकिन विभागीय जांच के चलते राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

ये भी पढ़ें:  'ये लोग अहंकारी हैं, अभी और हालात खराब होंगे, विपक्ष पर प्रधानमंत्री का हमला, बोले- जनता को इन विभाजनकारियों से बचना होगा

निशा बांगरे इस्तीफा स्वीकार कराने के लिए हाईकोर्ट से सुप्रीमकोर्ट तक का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं हुआ है। वहीं भाजपा आज केंद्रीय चुनाव समिति में जिन विधानसभा सीटों पर विचार करने जा रही है, उनमें 58 सीटों पर तो भाजपा के विधायक हैं। भाजपा अपने कई विधायकों के टिकट काट सकती है, वहीं कुछ सीटों पर वरिष्ठ नेताओं और सांसदों, राज्यसभा सांसदों, पूर्व मंत्रियों को मैदान में उतार सकती है।

कांग्रेस की सूची के इंतजार में थी भाजपा

बताय जाता है कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशियों की सूची घोषित करने का इंतजार कर रही थी। ऐसा इसलिए ताकि कांग्रे्रस के उम्मीवादों को देखकर उनके सामने दमदार प्रत्श्याशी मैदान में उतारे जा सकें। वहीं कांग्रेस छोड़कर आने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री निवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्थ तिवारी को भी भाजपा त्योंथर से टिकट देने जा रही है। वहीं शहडोल संभागायुक्त के पद से वीआरएस लेकर समाजसेवा के क्षेत्र में आए आईएएस अधिकारी राजीव शर्मा को भी भाजपा भिंड से अपना प्रत्याशी बना सकती है।

ये भी पढ़ें:  चंद्रयान-3 को लेकर इसरो की एक और बड़ी उपलब्धि, प्रोपल्शन मॉड्यूल ने सफलतापूर्वक पूरा किया अपना मिशन

शर्मा भिंड के ही रहने वाले हैं और क्षेत्र में होने वाले सामाजिक कार्यों में सहभागिता करके काफी सक्रिय रहते हैं। ज्ञात हो कि भाजपा अभी तक 136 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। बाकी 94 सीटों पर घोषणा शेष है। 58 वर्तमान विधायकों की टिकट पर भी इस बैठक में निर्णय होना है। कुछ प्रत्याशियों के नाम रोके भी जा सकते हैं।

Assembly elections: BJP will decide 94 candidates in the Central Election Committee meeting today.

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd