प्यार में धोखा खाए युवाओं के लिए अब सरकारों ने बजट पास करना शुरु कर दिया है। अब ब्रेकअप के बाद युवाओं को उभाराने की जिम्मेदारी भी सरकार ने ले ली है। जी हां सरकार ने लव रिलेशनशिप में ब्रेकअप से मायूस युवाओं की मदद के लिए कैम्पेन लॉन्च किया है। इसके जरिए 16 से 24 साल के उन युवाओं को डिप्रेशन बचाने की मुहिम चलाई जा रही है। लेकिन यह भारत सरकार ने नहीं बल्कि भारतीय मूल की महिला मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन ने न्यूजीलैंड यह कैम्पेन ने शुरू किया। और इसके लिए बजट न्यूजीलैंड सरकार ने ही जारी किया है। दरअसल एक रिसर्च में सामने आया कि वहां लगभग 80% युवा रिलेशनशिप में हैं। इनमें से 87% ऐसे होते हैं जो ब्रेकअप का शिकार बने।
दुनिया में पहली बार गवर्नमेंट का ऐसा कैम्पेन
न्यूजीलैंड की वेबसाइट ‘RNZ’ के मुताबिक इस कैम्पेन के कई मकसद हैं। पहला लव रिलेशनशिप अगर टूटती है तो हमारी यंग जेनरेशन इन हालात का बिना डिप्रेशन में आए सामना कर सके। इसके अलावा उन्हें यह ट्रेनिंग भी जा रही है कि वो जिम्मेदार फैमिली मेंबर बनें और किसी तरह के डोमेस्टिक वायलेंस में शामिल न हों। यह दुनिया में अपनी तरह की पहली सरकारी मुहिम है, जिसके लिए फंड भी सरकार ही दे रही है।
ब्रिटिश अखबार द गार्डियन के मुताबिक- इस कैम्पेन को लव बैटर नाम दिया गया है। वो युवा जो ब्रेकअप से परेशान हैं, वो टेक्स्ट, फोन या ईमेल के जरिए यूथलाइन सें कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। इसके लिए कुल 6.4 लाख डॉलर यानी करीब 53 करोड़ रुपए का शुरुआती बजट रखा गया है।
कुछ इस प्रकार की जाती है युवाओं की मदद
प्रियंका कहना है कि- इसके लिए या तो हम युवाओं से संपर्क करते हैं या वो खुद हमारी कैम्पेन टीम से संपर्क कर सकते हैं। ब्रेकअप के तकलीफ से युवाओं को वीडियो, टेक्स्ट या पॉडकास्ट के जरिए निकालने में मदद करते हैं। जिससे वो और भी ज्यादा जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।
प्रियंका के मुताबिक- इस हीलिंग पीरिएड में इस दौर से गुजर चुके लोग भी युवाओं को डिप्रेशन से बचने के टिप्स देते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि न्यूजीलैंड में ब्रेकअप से परेशान युवाओं की बहुत बड़ी तादाद है और बतौर मुल्क ये हमारे लिए शर्मनाक है। इसके लिए 40 पॉइंट्स का प्रोग्राम बनाया गया है।