Home » पीरियड्स के समय महिलाएं किन चीजों का करें सेवन और परहेज, देखें यहां

पीरियड्स के समय महिलाएं किन चीजों का करें सेवन और परहेज, देखें यहां

पीरियड्स का समय महिलाओं के लिए बहुत ही दर्दभरा होता है। इस दौरान शरीर के अलग-अलग अंगों में दर्द होता है। यह समय महिलाओं को बेहद मुश्कलों का सामना करना होता है। इस दौरान महिलाएं थका हुआ महसूस करती हैं। ऐसे में चिड़चिड़ापन और गुस्सा जैसी चीजें समय-समय पर आना बहुत ही आम है। आइए जानते हैं महिलाओं को पीरिड्स में कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

इनका करें सेवन

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन होता है. हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये मांसपेशियों की ऐंठन को ठीक करता है।

आयरन

पीरिड्स के समय महिलाएं आयरन से भरपूर चीजों को खाएं। इनसे शरीर में एनीमिया की कमी नहीं होगी। इसके लिए आप काला चना, गुड़, बीन्स, पालक और डार्क चॉकलेट जैसी चीजें खा सकते हैं।

केले

केले में विटामिन के साथ-साथ पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, ये ब्लोटिंग और क्रैम्पिंग से राहत दिलाते है। इसलिए महिलाओं को इसकी स्मूदी और चाट भी बनाकर खाना चाहिए।

पीनट बटर

पीनट बटर में बी और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, ये ऐंठन जैसे लक्षण को ठीक करने का काम करते हैं। ये सेरोटोनिन का उत्पादन करता है।

हर्बल टी

हर्बल टी कई औषधीय गुणों से युक्त होती है। जहां चाय को पीने से न केवल स्ट्रेस कम होता बल्कि ये मांसपेशियों को भी आराम पहुंचाता है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में एंडोर्फिन नामक हार्मोन होता है, जो कि एक तरह का हैप्पी हार्मोन होता है। इसलिए इसका सेवन भी कर सकते हैं।

इनके सेवन से बचे

शुगर

ऐसी स्थिति में बहुत अधिक शुगर खाने से भी बचना चाहिए। उसमें आइसक्रीम, कैंडी और केक जैसी चीजें शामिल है।

जंक फूड्स

जंक फूड्स खाने से वैसे ही परहेज करना चाहिए। लेकिन पीरिड्स के समय पाचन क्षमता को प्रभावित करते हैं।

नमक

कार्बोहाइड्रेट ड्रिंक्स से लेकर नमक से बनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे आपका ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ सकता है।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd