Home » लिवर को धीरे-धीरे खराब करती हैं रोजाना खाई जाने वाली चीजें, कहीं आप तो नहीं खाते?

लिवर को धीरे-धीरे खराब करती हैं रोजाना खाई जाने वाली चीजें, कहीं आप तो नहीं खाते?

  • खान-पान में गलतियों के कारण लिवर खराब होने लगते हैं।
  • रोजाना खाई जाने वाली चीजें हैं, जो आपके लिवर को खराब करती हैं।
    लिवर जब खराब होने लगता है तो शरीर में कई तरह की परेशानियां भी होने लगती हैं। इन दिनों कम उम्र में ही लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर लिवर खराब होता कैसे हैं? लिवर खराब होने की मुख्य वजह खराब लाइफस्टाइल के साथ ही गलत तरह का खान-पान है। कुछ लोग रोजाना बाहर का खाना खाने के साथ ही पैकेट वाली चीजों को खाना पसंद करते हैं। यहां हम 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आपके लिवर को डैमेज करती हैं।
    मैदा
    मेदा से बनी खाने की चीजों को खाने से बचना चाहिए। यह प्रोसेस्ड होते हैं जिसमें मिनरल्स, फाइबर और जरूरी विटामिनों की कमी होती है। ये ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। पास्ता, पिज्जा, बिस्कुट, ब्रेड जैसी चीजों को खाने से बचें। इन चीजों की जगह हेल्दी चीजों को खाएं।
    शराब
    लिवर की बीमारियों के प्रमुख कारणों में से एक है। बहुत ज्यादा शराब लीवर को बुरी तरह प्रभावित करती है। जब लीवर शराब को तोड़ने का प्रयास करता है, तो रासायनिक प्रतिक्रिया होती है जो सेल्स को नुकसान पहुंचाती है, जिससे सूजन और फाइब्रोसिस होता है। लंबे समय तक ज्यादा शराब के सेवन से लीवर सिरोसिस हो जाता है, जिससे खून की उल्टी, पीलिया, शरीर में अतिरिक्त तरल पदार्थ का जमाव और लीवर कैंसर जैसी परेशानिया हो सकती हैं। ऐसे में शराब का सेवन सीमित करें और हो सके तो इसे धीरे-धीरे करके अवॉइड करें।
    शक्कर
    मोटापा बढ़ाने के साथ ही शक्कर शरीर के लिए खराब होती है। ये आपके लिवर को काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकती है। कैंडी, कुकीज, सोडा जैसी सभी चीजों कच्चा और रिफाइंड शक्कर और उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप होता है, जो एक फैटी बिल्ड-अप का कारण बनते हैं जिससे लीवर की बीमारी हो सकती है। ज्यादा शक्कर लिवर को शराब की तरह नुकसान पहुंचा सकती है।
    रेड मीट
    प्रोटीन से भरपूर लाल मांस को पचाना आपके लिवर के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। लीवर के लिए प्रोटीन को तोड़ना आसान नहीं होता है, एक्सट्रा प्रोटीन के निर्माण से लीवर से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें फैटी लीवर भी शामिल हैं जो दिमाग और किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
    फास्ट फूड आइटम
    फास्ट फूड को पचाना काफी मुश्किल होता है। बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, वेफर्स जैसी खाने की चीजें लीवर के लिए अच्छी नहीं होती हैं क्योंकि इन चीजों को प्रोसेस्ड तरीके से बनाया जाता है। फैटी लिवर के अलावा, सैट्यूरेटिड फैट खराब कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकते हैं।

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd