हर किसी युवा के जीवन में पहली बार डेट पर जाना थोड़ा स्ट्रेसफुल होता है। यही कारण है कि इस दौरान आप काफी नर्वस हो जाते हैं। आपको काफी सारी चीजों को लेकर टेंशन भी रहती हैं। जैसे इसमें आपके लुक्स, आपके बात करने का तरीका आदि चीजें शामिल होती हैं। इतना ही नहीं डेट के दौरान ब्लोटिंग और बैड ब्रेथ जैसी चीजें आपके डेट को खराब तक कर सकती हैं।
इसलिए डेट पर जाने से पहले कुछ ऐसे फूड्स को खाने से बचें, जिस वजह से आपको ब्लोटिंग हो सकती या बैड ब्रीथ की समस्या हो सकती है। डेट के दौरान इन सभी समस्याओं से बचने के लिए क्या करना चाहिए आइए जानें…
फाइबर
फाइबर से भरपूर फूड्स आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, लेकिन डेट पर जाने से पहले हाई फाइबर वाले फूड्स खाने से बचें। इसमें ब्रोकली, पत्ता गोभी और गोभी जैसी सब्जियां भी शामिल हैं। ज्यादा फाईबर वाली चीजें खाने से आपको गैस की समस्या हो सकती है।
डेयरी प्रोडक्ट्स
डेट पर जाने से पहले डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और चीज़ जैसे चीजों को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे गैस, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या हो सकती है। इन डेयरी प्रोडक्ट्स में लैक्टोज होता है जिसे पचाना मुश्किल होता है।
बीन्स
बीन्स में शुगर होता है, जिसे पचाना आपकी बॉडी को काफी मुश्किल होता है। जिस कारण से आपको गैस हो सकती है। इसमें दाल और मटर आदि जैसे फूड्स भी शामिल हैं।
लहसुन
लहसुन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन डेट पर जाने से पहले लहसुन खाने से बचना चाहिए। ये बैड ब्रीथ का कारण बन सकता है।
प्याज
डेट पर जाने से पहले प्याज तो भूलकर भी न खाए, इसमें सल्फ्यूरिक कंपाउंड होता है। इस वजह से मुंह से बुरी दुर्गंध आती है।