सोनम कपूर और पति आनंद आहूजा के घर जल्दी ही किलकारी गूंजने वाली है। आने वाले बच्चे को लेकर सोनम कपूर की फैमिली से लेकर सेलेब्स और आम लोग भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोग सोनम कपूर के बेबी को देखने के लिए बेताब नजर आ रहा हैं। सोनम भी अपने फैंस के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप के फोटोज शेयर करती रहती हैं और अपना अपडेट देती रहती हैं। इसी बीच सोनम ने प्रेग्नेंसी से जुड़ी अपनी एक समस्या को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोनम की लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है।
सोनम कपूर के पैरों में हुई सूजन जानकारी के अनुसार सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं। इससे पहेल तक सोनम ने कई फोटोज और वीडियोज शेयर कर अपने प्रीमदरहुड फेज को इन्जॉय करने के बारे में लोगों को बताया है। लेकिन उनकी लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी ने उनके फैंस को थोड़ा परेशान कर दिया है। दरअसल लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी में सोनम कपूर के पैरों में सूजन दिखाई दे रही है। इस स्टोरी को पोस्ट करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा है- प्रेग्नेंसी कभी-कभी आसान नहीं होती
आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी में पैरों में सूजन होने की समस्या महिलाओं के लिए आम बात होती है। हालांकि कई महिलाओं में ये काफी ज्यादा होती है पर इसमें बेड रेस्ट करने से आराम मिलता है। सोनम भी प्रेग्नेंसी के इन आखिरी दिनों में पैरों में सूजन की समस्या से जूझ रही हैं और थोड़ा परेशान हो गई हैं। पति आनंद आहूजा भी इस समय सोनम के साथ ही नजर आ रहे हैं और उनका पूरा ख्याल रख रहे हैं।
कैंसिल प्रेग्नेंसी की खबर मिलने के बाद से सोनम कपूर लंदन में ही थीं और हाल ही में वापस भारत लौटी हैं। सोनम के लिए मुंबई में उनकी मौसी के घर पर गोदभराई की रस्म रखी गई थी लेकिन आखिरी समय पर उसे कैंसिल करना पड़ा। लोगों को इस गोदभराई की पार्टी के इंविटेशन कार्ड भी बांट दिए गए थे। ये पार्टी सोनम के पापा एक्टर अनिल कपूर की तरफ से आयोजित की जा रही थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सोनम कपूर और उनके होने वाले बच्चे को किसी भी तरह के रिस्क से बचाने के लिए परिवार ने ये बेबी शॉवर कैंसिल करने का फैसला किया था।
जानकारी के अनुसार लंदन में सोनम कपूर का बेबी शॉवर समारोह आयोजित किया गया था। पति आनंद आहूजा ने लंदन के बेबी शॉवर को होस्ट किया था जिसमें उनके और सोनम के कुछ खास दोस्त मौजूद थे। मई 2018 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शादी कर ली थी और मार्च 2022 में सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। उसके बाद से वह अपनी प्रेग्नेंसी का टाइम इन्जॉय करने में लगी है।