Home » मप्र के दौरे पर आ रहीं प्रियंका गांधी से मुख्यमंत्री ने पूछा सवाल, कहा- दिग्विजय PFI पर कार्रवाई का विरोध कर रहे, क्या यही है कांग्रेस का स्टैंड

मप्र के दौरे पर आ रहीं प्रियंका गांधी से मुख्यमंत्री ने पूछा सवाल, कहा- दिग्विजय PFI पर कार्रवाई का विरोध कर रहे, क्या यही है कांग्रेस का स्टैंड

भोपाल। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज गुरुवार को मध्यप्रदेश के मंडला में जनसभा को संबोधित करने आ रही हैं। प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश प्रवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ सवाल पूछे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रियंका गांधी से पूछा है कि आपकी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। पीएफआई पर कार्रवाई होती है, तो दिग्विजय सिंह विरोध करते हैं। क्या यही कांग्रेस का स्टैंड है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पीएफआई टेरर फंडिंग करती है। आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है, वह देश के दुश्मन है। उन्होंने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी से पूछा है कि आतंकवादियों को महिमा मंडित करना, सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करना, पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह के बयान से क्या आप भी सहमत हैं। प्रियंका जी आज मध्यप्रदेश में आपको जवाब देना पड़ेगा क्या दिग्विजय सिंह के बयान से आप सहमत हैं।

ये भी पढ़ें:  'ये लोग अहंकारी हैं, अभी और हालात खराब होंगे, विपक्ष पर प्रधानमंत्री का हमला, बोले- जनता को इन विभाजनकारियों से बचना होगा

कांग्रेस से आदिवासी बहनें जवाब मांग रही हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैंने अति पिछड़ी बैगा, सहरिया और भारिया जनजाति की बहनों को एक हजार रुपए प्रतिमाह पोषण आहार के लिए राज्य सरकार देगी थी। कमलनाथ जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो कांगेे्रस पार्टी की सरकार ने यह योजना बंद कर दी। बैगा, सहरिया और भारिया बहनों को एक हजार रुपए प्रतिमाह देना बंद कर दिया। कमलनाथ ने, कांग्रेस सरकार ने वो क्यों बंद किये, आदिवासी बहनें जवाब मांग रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुंह में राम बगल में छुरी, सामने आदिवासी प्रेम और पीछे दी गई सुविधा को समाप्त करने का अपराध आपने क्यों किया। प्रियंका जी जवाब तो देना होगा। क्या प्रियंका जी, पिछली बार की तरह मध्यप्रदेश में फिर झूठ की गारंटी देने आ रही हैं, जवाब तो देना होगा।

ये भी पढ़ें:  तमिलनाडु में मिचौंग चक्रवात से भारी बारिश, घरों में घुसा पानी, सड़कों पर चल रहीं नाव

Chief Minister asked a question to Priyanka Gandhi who is visiting Madhya Pradesh, said- Digvijay is opposing action on PFI, is this the stand of Congress?

Related News

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd