Home » बिहार बोर्ड में कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉपर्स लिस्ट देखें यहां

बिहार बोर्ड में कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, टॉपर्स लिस्ट देखें यहां

बिहार बोर्ड में कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने नतीजा जारी किय़ा। इसमें विज्ञान संकाय में आयुषी नंदन (खगड़िया) को 474 अंक (94.8%), कॉमर्स में सौम्या शर्मा और रजनीश (औरंगाबाद) 475 अंक (95%) आर्ट्स में पूर्णिया की मोहनिसा को 475 अंक (95%) प्राप्त हुए। ध्यान देने वाली बात यह है कि तीनों संकाय में इस बार बेटियों ने बाजी मारी है । इस बार सबसे अधिक टॉपर औरंगाबाद जिले से निकले हैं। 

बिहार सरकार ने घोषणा कि है कि तीनों संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को एक लाख रुपए, एक लैपटॉप और ई किंडल बुक प्रदान करेगी। साथ ही द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को भी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आइए अब जानते हैं टॉप 5 किस जिले से कौन-कौन हुए शामिल…

विज्ञान संकाय से टॉप 5

  • आयुषी नंदन- खगड़िया- (474 अंक) 94.8%
  • हिमांशु कुमार- नालंदा- (472 अंक) 94.4%
  • शुभम चौरसिया-औरंगाबाद- (472 अंक) 94.4%
  • अदिति कुमारी-सारण- (471 अंक) 94.2%
  • रामा भारती- अररिया- (471 अंक) 93.8%
  • पीयूष कुमार – बक्सर – (468 अंक) 93.6%
  • अभिषेक राज – नवादा – (468 अंक) 93.6%
  • तनु कुमारी – सारण – (468 अंक) 93.6%

कॉमर्स संकाय में टॉप 5

  • सौम्या शर्मा- औरंगाबाद- (475 अंक) 95%
  • रजनीश कुमार पाठक-औरंगाबाद- (475 अंक) 95%
  • भूमि कुमारी- सीतामढ़ी-(474 अंक) 94.8%
  • तनुजा सिंह-औरंगाबाद-(474 अंक) 94.8%
  • कोमल कुमारी- गया- (474 अंक) 94.8%
  • पायल कुमारी- खगड़िया- (472 अंक) 94.4%
  • सृष्टि अक्षय- पटना – (472 अंक)  94.4%
  • विधि कुमारी – औरंगाबाद – (468 अंक) 93.6%
  • सोनम कुमारी- औरंगाबाद – (468 अंक) 93.6%
  • पूजा कुमारी – पटना- (467 अंक) 93.4%
  • नीलम कुमारी- मधुबनी- (467 अंक) 93.4%

कला संकाय से टॉप 5

  • मोहद्देसा – पूर्णिया- (475 अंक) 95%
  • कुमारी प्रज्ञा – पूर्णिया- (475 अंक) 94%
  • सौरभ कुमार- नालंदा-  (469 अंक)  93.8%
  • लक्ष्मी कुमारी- बक्सर- (466 अंक) 93.2%
  • मोहम्मद शरीक- गोपालगंज- (465 अंक) 93%
  • चंदन कुमार – गया –  (465 अंक) 93%

Swadesh Bhopal group of newspapers has its editions from Bhopal, Raipur, Bilaspur, Jabalpur and Sagar in madhya pradesh (India). Swadesh.in is news portal and web TV.

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by Sortd